आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

जयरामपुर गांव में बारिश के दौरान हुई घटना, पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमार्टम

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। भैंस की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

 

जानकारी के अनुसार, जयरामपुर निवासी रविकांत मिश्रा ने बुधवार शाम भैंस को चारा खिलाने के बाद घर के समीप एक पेड़ के नीचे बांध दिया था। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी।

 

गुरुवार सुबह जब उनका पुत्र भैंस को चारा देने पहुंचा तो वह मृत अवस्था में मिली। इसके बाद घटना की सूचना चिरईगांव के पशु चिकित्साधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और भैंस का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

 

पशुपालक रविकांत मिश्रा ने बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं