जैवलिन थ्रो में रोहित यादव ने रचा इतिहास, 87.05 मीटर थ्रो के साथ राष्ट्रीय खिताब किया अपने नाम

भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, विश्व स्तर पर भी दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर/मछलीशहर। जौनपुर जिले की मछलीशहर तहसील के अदारी-डभिया गांव के निवासी प्रतिभाशाली जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 जून 2026 को आयोजित 65वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहित यादव ने 87.05 मीटर का भाला फेंककर अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन को वर्ष के विश्व स्तर पर दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रो में भी शामिल किया जा रहा है।

रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव स्वयं पूर्व अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक और प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने खेल अनुभव और मार्गदर्शन से बेटे को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। सभाजीत यादव अपने खेल जीवन में लगभग 50 पदक जीत चुके हैं।

वर्तमान में रोहित यादव भारतीय रेलवे में सीनियर बुक क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वे अमेरिका, चीन, जापान, इंग्लैंड और तुर्की सहित कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। इसके साथ ही वे एशियाई खेलों (एशियाड) के लिए भी चयनित खिलाड़ी रह चुके हैं।

रोहित यादव की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने भारत सरकार से उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जौनपुर के जिलाधिकारी से भी मांग की है कि जिले में एक स्टेडियम का नाम रोहित यादव के नाम पर रखा जाए, खेल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाए तथा जिले की ओर से उनका सार्वजनिक सम्मान किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों का प्रदर्शन, ट्रेन के परिचालन समय का जनहित में उपयोग करने की उठी आवाज     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  …

    वरुणा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

    रामपुर के विजय गिर पोखरा के पास नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस; पहचान और घटना की जांच में जुटी   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, रामपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व