बरसठी पुलिस की कार्रवाई, चोरी की रकम के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी, बरामद नकदी के साथ न्यायालय भेजा गया

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ मिश्रा उर्फ सिधेस उर्फ गोलू, पुत्र रमाशंकर मिश्रा, निवासी ग्राम सरावा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद हुई है। यह कार्रवाई थाना बरसठी में दर्ज मु.अ.सं. 271/2026, धारा 305(ए) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज प्रकरण में की गई है।

 

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्तमान में उक्त मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी का चालान संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे एवं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार बिन्द सहित थाना बरसठी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर