डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रवाद के स्वर

संस्मरण पखवाड़ा के तहत आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद उपेंद्र रावत बोले— राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत नगर स्थित गंगा पैलेस में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (पूर्व सांसद) उपेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक विधान और एक निशान’ की अवधारणा को स्थापित करने के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक होने के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और आमजन के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमुहर बाजार में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हल्लाबोल, आबादी से हटाने की उठी मांग

     शराबियों के अभद्र व्यवहार और गंदगी से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र…

    लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क, जौनपुर में कोचिंग व लाइब्रेरी की सघन जांच

    बरसठी की नित्या डिजिटल लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने जताया संतोष   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, जौनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    आकाशीय बिजली गिरने से डेढ़ लाख रुपये की भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

    चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

    चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

    पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया, बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर दिया शिक्षा का संदेश