‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

12 जुलाई को होगा वृहद पौधरोपण अभियान, प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 1,298 पौधे, जियो टैगिंग और संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

 

सकलडीहा (चंदौली)। विकास खंड सकलडीहा में आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार की अध्यक्षता में सचिवों, तकनीकी सहायकों (टीए) एवं रोजगार सेवकों की बैठक आयोजित कर अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि विकास खंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1,298 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे विकास खंड में 1,34,963 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि पौधरोपण की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

 

बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण और रखरखाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का स्वरूप धारण करेंगे। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक लक्ष्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आईएसबी अनिल सिंह, सचिव राम सिंह, पवन दुबे, संजय त्रिपाठी, अजीत खरवार, गुप्तेश्वर यादव, भवेश यादव, जयप्रकाश राय, मंजूर आलम, बालकृष्ण चौहान, हरेराम, मोनू सिंह, अशोक विश्वकर्मा, महेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप