केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

सीआईएचटीएस, सारनाथ में प्रशासनिक दक्षता का मिला सम्मान, राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी में मिली नई जिम्मेदारी

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह का चयन राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू), अमेठी में उप कुलसचिव के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र के मूल निवासी प्रमोद सिंह वर्ष 2019 से केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में सहायक कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कार्यों के प्रभावी संचालन तथा संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने संस्थान में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें अब राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, अमेठी में उप कुलसचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चयन की सूचना मिलते ही उनके परिवार, मित्रों, सहयोगियों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियुक्ति उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में प्रमोद सिंह के अनुभव, समर्पण, प्रशासनिक क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है, जिससे वह नई संस्था में भी अपनी सेवाओं से महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा