चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया भूमि पूजन, त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होगा निर्माण कार्य

रिपोर्ट विवेक राय 

मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत ग्राम सभा चित्तापुर में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 4 लाख 2 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 65 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गांवों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, मंडल महामंत्री अनिल पांडेय, मंडल मंत्री प्रभु राजभर, शक्ति केंद्र संयोजक राजदेव मौर्य, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, गोलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य अभिनंदन, गिरी समाज ने किया जोरदार स्वागत

    माल्यार्पण कर दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं, शंकर गिरी बोले— संगठन की मजबूती और जनसेवा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का…

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    महाराजा लाखन राजभर के इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) युवा मोर्चा, वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य अभिनंदन, गिरी समाज ने किया जोरदार स्वागत

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य अभिनंदन, गिरी समाज ने किया जोरदार स्वागत

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

    चोलापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

    चोलापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज