ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

वाराणसी कैंट से बुक की थी ऑटो, सुनसान नहर मार्ग पर चालक को पीटकर छीना वाहन; लूटी गई ऑटो भी बरामद

रिपोर्ट : विवेक राय
SHREE 7NEWS, जौनपुर। केराकत पुलिस ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर ऑटो लूटने की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ऑटो (UP65 KT 6404) भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वाराणसी कैंट क्षेत्र से ऑटो बुक कराया था। रास्ते में चालक को केराकत क्षेत्र के सुनसान नहर मार्ग पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की और उसका ऑटो लूटकर फरार हो गए। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही केराकत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और खड़हर डगरा फाटक के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर लूटी गई ऑटो भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है, वहीं ऑटो चालकों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    छात्रसंघ अध्यक्ष से ब्लॉक प्रमुख और विधायक तक पहुंचे, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में रहे सक्रिय   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी