दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

 

चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 48वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के करकमलों से दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र राज सिंह यादव के गृह जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने पैतृक गांव बहेरी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

 

राज सिंह यादव की इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

 

स्वागत समारोह में पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, दयाराम यादव, अबरार अहमद, गोरख प्रजापति, द्वारका खरवार, सजीवन राम, तारकेश्वर दुबे, श्रवण यादव, ऋषि पाल, मुकेश यादव, रवि यादव, राजू यादव, अवधेश राय, रामजी बिंद, केदार बिंद, आकाश यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने राज सिंह यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त यह सम्मान पूरे जनपद चंदौली के लिए गौरव का विषय है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा