भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

सोशल मीडिया पोस्ट में लगाया भाजपा नेताओं से गुप्त मुलाकात का आरोप, कहा— यदि भाजपा की विचारधारा पसंद है तो खुलकर सदस्यता लें

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। औराई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी की दो वरिष्ठ महिला नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। विधायक ने सपा की पूर्व औराई विधानसभा प्रत्याशी अंजनी सरोज तथा पूर्व विधायक मधुबाला सरोज पर भाजपा नेताओं से कथित तौर पर “चोरी-छिपे” मुलाकात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा है, तो उन्हें बिना किसी संकोच के भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया जाएगा।

 

विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने पोस्ट में भाजपा मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का औराई विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया। साथ ही भाजपा नेता रमेश पासी की सराहना करते हुए उन्हें एक सम्मानित और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया तथा कहा कि उनसे राजनीतिक संवाद होना स्वाभाविक और सम्मानजनक है।

 

इसके अलावा विधायक ने भाजपा नेता चंदू लाल चंद्राकार को भी नसीहत देते हुए कहा कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचकर संगठन और विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता को चुनाव लड़ने तथा टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत विरोध के बजाय पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

 

फिलहाल विधायक के इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी की ओर से या संबंधित महिला नेताओं की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में विधायक की इस टिप्पणी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी