सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भोर से जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार को कैथी स्थित श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही बाबा के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होने के कारण मंदिर परिसर में पूरे दिन विशेष धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया था। जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, चंदौली और आजमगढ़ समेत कई जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा-गोमती संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बाबा मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक कर रामनाम लिखे बेलपत्र, दूध, दही, पंचामृत, गंगाजल, आक और धतूरा अर्पित किया।

गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी बाबा के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। मंदिर परिसर लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

अन्य शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

सावन के दूसरे सोमवार पर क्षेत्र के गौरीशंकर महादेव मंदिर, ढकवा तथा चौबेपुर कस्बा स्थित महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्वपत्र, आक, धतूरा, दूध, दही, पंचामृत और गंगाजल अर्पित किया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही पुलिस

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस टीम तैनात रही। कैथी चौकी प्रभारी पवन राय तथा चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते रहे। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

बढ़े जलस्तर से स्नानार्थियों को हुई परेशानी

गंगा-गोमती में जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया, जिससे स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कठिनाइयों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से शिवमय नजर आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना