सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 

रिपोर्ट विवेक राय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार को कैथी स्थित प्रसिद्ध बाबा मार्कण्डेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने बाबा मार्कण्डेय महादेव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

 

संवाददाता विवेक राय ने परिवार संग किया जलाभिषेक

सावन के इस पावन अवसर पर SHREE 7NEWS के संवाददाता विवेक राय ने भी अपने परिवार के साथ बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन किए और विधि-विधान से जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी नितेश गोस्वामी, मंगरु महाराज एवं लालू गिरी ने बताया कि सावन के द्वितीय सोमवार को बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक बाबा को जल अर्पित कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा तथा मार्कण्डेय महादेव चौकी प्रभारी कैथी पवन राय पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी की। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम सक्रिय रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना