शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग रोड स्थित मैरिज लॉन में जिला समाजवादी पार्टी की ओर से शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सीमा राजभर ने भाजपा सरकार पर शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने पीडीए समाज के लोगों से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

छात्र और युवा बनेंगे सत्ता परिवर्तन का आधार

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ यादव’ ने कहा कि छात्रों और नौजवानों की समस्याएं आगामी सत्ता परिवर्तन का प्रमुख आधार बनेंगी। वहीं, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने रोजगार, पेपर लीक और महंगाई को प्रमुख जनसमस्याएं बताते हुए इन मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने की बात कही।

जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक न्याय और जनहित पर आधारित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत यादव ‘लक्कड़ यादव’ ने की। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष अक्षय प्रधान ‘बबलू’ ने किया।

जन पंचायत में पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, डॉ. सुभाष राजभर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान