हरहुआ में तिरंगा यात्रा ने भरा राष्ट्रभक्ति का रंग

छात्रों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाए भारत माता के जयकारे, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

 

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरहुआ मंडल भाजपा की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी संजय सोनकर तथा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ के नेतृत्व में निकली यात्रा में क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

तिरंगा यात्रा हरहुआ चौराहा से शुरू होकर कोईराजपुर मोड़ होते हुए पुनः हनुमान मंदिर, हरहुआ चौराहा पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान व्यापारी वर्ग और ग्रामीणों के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया।

 

तिरंगा यात्रा में एस.आर. कॉन्वेंट हरहुआ और सनबीम बाबतपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों की मौजूदगी ने यात्रा में विशेष उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों ने भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और देशभक्ति का संदेश दिया।

 

मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

 

यात्रा में ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह, विनय सिंह हिटलर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपराजिता सोनकर, गौतम सिंह, मधुवन यादव, दीपक चौहान, अरुणेंद्र सिंह, राजनारायण पटेल, भगत यादव, आशीष राजभर, बांके लाल, कैलाश राय, धनंजय सरोज, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सिंह, पंकज तिवारी, गौरव, शशांक रघुवंशी, नवीन चौबे, गगन चौबे, विजय वर्मा, धनंजय भारद्वाज, मनोज पटेल, अनिल पाण्डेय, स्वाति मिश्रा, प्रिया सिंह, रेखा पटेल, सुमन दुबे, सोनाली पाण्डेय, अखिलेश पटेल, प्रमोद पाण्डेय, रामआसरे सिंह, श्यामसुंदर गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मेराज खान, इरफान हाश्मी, संतोष गुप्ता, बिहारी पटेल, शिवबालक पटेल, विनोद पटेल सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन, ग्राम प्रधान एवं हरहुआ मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन, व्यापारी वर्ग और क्षेत्रीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत