75 फीट लंबे तिरंगे के साथ चोलापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विद्यार्थियों ने शहीद स्मारक तक किया मार्च, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर बाजार स्थित शहीद स्मारक तक बुधवार को विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विद्यार्थी 75 फीट लंबे विशाल तिरंगे को लेकर अनुशासित ढंग से मार्च करते हुए शहीद स्मारक की ओर बढ़े। देशभक्ति के नारों से यात्रा मार्ग राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

 

यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा लेकर चलाया गया 75 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा चोलापुर बाजार होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची।

 

शहीद स्मारक पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना की। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

इस दौरान हेडमिस्ट्रेस रिचा मिश्रा, कोऑर्डिनेटर राहुल पांडे और असेंबली इंचार्ज सीमा सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

 

तिरंगा यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत