सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जवानों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, सारनाथ में गूंजा वंदे मातरम्

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन की ओर से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस बाइक रैली में 150 से अधिक अधिकारी और जवान तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच रैली पहड़िया मंडी तिराहे से होते हुए सारनाथ म्यूजियम पहुंची।

सारनाथ म्यूजियम के समीप सीआरपीएफ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया।

बटालियन के जवानों ने स्थानीय लोगों को तिरंगे वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बाइक रैली आशापुर चौराहे से होते हुए वापस 95वीं बटालियन मुख्यालय पहुंची।

तिरंगा बाइक रैली के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार एवं आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार एवं वीरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार एवं पंकज कुमार, इंस्पेक्टर प्रिंस सिंह, विवेक चंद्र राय, अनिल कुमार और प्रवीण सिंह सहित बटालियन के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित