‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

1125 से अधिक रोटेरियनों का ऐतिहासिक संगम, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ओलायिंका बाबालोला ने सदस्यता विस्तार को बताया मजबूत संगठन की कुंजी

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के आतिथ्य में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बहुमंडलीय सदस्यता सम्मेलन ‘आधारशिला’ में सेवा, सदस्यता विस्तार और नेतृत्व विकास को लेकर व्यापक मंथन हुआ। सम्मेलन में पांच रोटरी मंडलों के साथ नेपाल और नाइजीरिया समेत छह प्रदेशों से आए 1125 से अधिक रोटेरियनों ने सहभागिता की। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ओलायिंका बाबालोला का प्रेरणादायी संबोधन रहा।

 

काशी की परंपरा के अनुरूप सम्मेलन में अतिथियों का तिलक लगाकर और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की अध्यक्ष रो. ऋतु गर्ग तथा क्लब इंटरसिटी चेयरमैन रो. मनोज जाजोदिया के स्वागत संबोधन से हुआ।

 

मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी ने कहा कि सदस्यता बढ़ाना महज संख्या में इजाफा करना नहीं है, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पित और बेहतर कार्य करने की क्षमता रखने वाले लोगों को रोटरी परिवार से जोड़ना इसका उद्देश्य है।

 

सम्मेलन में सदस्यता विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्लबों को 3 स्टार, 5 स्टार, 7 स्टार और शत-प्रतिशत पंजीकरण जैसी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। अलग-अलग मंडलों के प्रतिनिधियों ने सदस्यता विस्तार, नए क्लबों की स्थापना, सदस्यों को संगठन से जोड़े रखने और युवा नेतृत्व विकसित करने से संबंधित सफल मॉडल साझा किए।

 

कार्यक्रम में भारत, नेपाल और नाइजीरिया के राष्ट्रगान प्रस्तुत किए गए। सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस बाबतपुर कैंपस के 30 छात्र-छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लखनऊ से आए कलाकार तन्मय एवं उनके सहयोगियों की ड्रमर प्रस्तुति ने भी माहौल को उत्साह से भर दिया।

 

पांच रोटरी मंडलों के मंडलाध्यक्षों रो. पायल गौर, रो. जसबीर सिंह भाटिया, रो. अनु नारंग, रो. आलम सिंह रूपरा और रो. पूनम गुलाटी ने अपने-अपने मंडलों की सदस्यता प्रगति, नवाचार, नए क्लबों की स्थापना और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

 

रोटरी के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक रो. मुरूगनंदम ने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले आर्च क्लम्प सोसाइटी सदस्यों का अभिनंदन किया। उन्होंने रोटरी फाउंडेशन और सदस्यता विकास को संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इस अवसर पर जोन-6 के उत्कृष्ट रोटरी एवं रोटरैक्ट क्लबों को भी सम्मानित किया गया।

 

मंडलाध्यक्ष निर्वाचित रो. दिनेश गर्ग ने रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ओलायिंका बाबालोला का औपचारिक परिचय कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मजबूत सदस्यता ही मजबूत रोटरी की आधारशिला है। उन्होंने रोटेरियनों से नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने, उन्हें सक्रिय बनाए रखने और सेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाज में स्थायी बदलाव लाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने विविधता, समावेशन, युवा नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण सदस्यता को रोटरी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही ‘स्व से ऊपर सेवा’ को सार्थक जीवन का मूल मंत्र बताते हुए रोटरी के वैश्विक सेवा कार्यों और पोलियो उन्मूलन अभियान का उल्लेख किया।

 

सम्मेलन में रोटरी अंतर्राष्ट्रीय निदेशक निर्वाचित रो. बासुदेव गोल्यान, क्षेत्रीय समन्वयक रो. डॉ. प्रमोद कुमार, रो. संजय गिरी सहित अनेक पूर्व मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए रोटरी सदस्य मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा और नेपाल के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

 

समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार एवं मंडल इंटरसिटी चेयरमैन रो. अभिषेक वर्मा ने किया। सामूहिक छायांकन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

 

आयोजन की सफलता में संरक्षक रो. दिनेश गर्ग, सलाहकार अनिल के. जाजोदिया, चेयरमैन रो. मनोज जाजोदिया, अध्यक्ष रो. ऋतु गर्ग, आयोजन सचिव अजय गौतम, कोषाध्यक्ष सोमदत्त रघु, क्लब सचिव ललित गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

काशी में आयोजित ‘आधारशिला’ सम्मेलन ने सदस्यता विस्तार, नेतृत्व विकास और वैश्विक सेवा के लिए रोटरी परिवार की एकजुटता का संदेश दिया। 1125 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी और विभिन्न मंडलों की प्रस्तुतियों के कारण सम्मेलन को संगठन के सदस्यता अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन माना गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित