रामनगर थाने का औचक निरीक्षण, फरियादियों की सुनी समस्याएं

सत्येंद्र बारी ने एसएचओ को दिए समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। रामनगर थाने का औचक निरीक्षण कर सत्येंद्र बारी ने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने पर मौजूद फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही एसएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान सत्येंद्र बारी ने कहा कि थाने पर अपनी समस्या लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर नियमानुसार तत्परता से कार्रवाई की जाए।

 

सत्येंद्र बारी ने कहा, “मेरी और हमारी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है कि किसी भी व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए और उसे समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पूर्ण न्याय मिले।”

 

उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान भाजपा तेजस्वी मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मंडल संयोजक भाजयुमो पंकज बारी, मनोज श्रीवास्तव, मंजू लता, दुर्गा, संजय बारी, मनोज बारी, सुनील सिंह राजपूत, गणेश, अजय बारी, राहुल गुप्ता, बृजेश बारी, अंकित राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

औचक निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सत्येंद्र बारी ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं