रामनगर में 40 फीट ऊंचा हाईमास्ट तिरंगा फहराया गया

36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ लोकार्पण, शहीदों की स्मृति को समर्पित आयोजन

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगर में 40 फीट ऊंचे हाईमास्ट तिरंगे की स्थापना की गई। 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक एवं आईपीएस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडेय तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सीमा केसरी, धर्मपत्नी श्री श्याम कुमार केसरी ने हाईमास्ट तिरंगे का उद्घाटन किया।

हाईमास्ट तिरंगे की स्थापना शहीद पार्क में की गई है। बताया गया कि इस पार्क का निर्माण एवं जीर्णोद्धार रामनगर स्टेट के प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए करीब 1000 सैनिकों तथा नक्सल बेल्ट में शहीद हुए 10 पीएसी जवानों की स्मृति में किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर हाईमास्ट तिरंगे की स्थापना से शहीदों की स्मृति को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के क्रम में श्री रामेश्वर फिलिंग स्टेशन तथा श्री रामेश्वर पैराडाइज लॉन में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. उत्कर्ष केशरी और उद्भव केसरी की उपस्थिति में एडवोकेट अनिल सिंह एवं रविशंकर शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल आगंतुकों के लिए पैराडाइज लॉन एवं पीएसी रविंद्रालय में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आगंतुकों का स्वागत श्रीमती निधि केसरी, श्रीमती एकता केसरी एवं मास्टर अभिनंदन केसरी ने किया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में अमूल्य सिन्हा, विष्णुकांत मिश्रा, योगेश शर्मा और प्रेम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना देखने को मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं