‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

सोनम यादव के मगही लोकगीत ने मचाई धूम, YouTube पर 15 लाख व्यूज पार

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

मुंबई/पटना। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक YouTube चैनल पर रिलीज हुआ मगही लोकगीत ‘फोनवा रतिया में करबौ’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव की आवाज और अदाकारी से सजे इस गीत ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। गीत को YouTube पर 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि Instagram पर यह #5 पायदान पर ट्रेंड कर रहा है।

 

‘फोनवा रतिया में करबौ’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि Instagram पर इस गीत के ऑडियो पर बड़ी संख्या में रील्स बनाई जा रही हैं। प्यार, नटखट अंदाज और देसी लोक रंग से सजा यह गीत रिलीज के बाद तेजी से दर्शकों के बीच पहुंचा है।

 

निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित वीडियो सॉन्ग में सोनम यादव अपने चुलबुले और दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। गीत में उनकी जोड़ी उड़नबाज राजा के साथ दिखाई गई है। गीत की कहानी और प्रस्तुति को मनोरंजन के साथ लोक संस्कृति के रंग से जोड़ा गया है, जिससे दर्शकों को देसीपन का भरपूर अहसास मिल रहा है।

 

गीत के बोल आनंद प्रकाश ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडे का है। निर्देशन रवि पंडित, मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, कोरियोग्राफी अशोक, एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

 

निर्माता रत्नाकर कुमार ने गीत की सफलता पर कहा कि यह लोकगीत देसी अंदाज और मनोरंजन से भरपूर है। उन्होंने कहा कि सोनम यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शकों से मिल रहा प्यार इस प्रोजेक्ट की सफलता को खास बना रहा है। उन्होंने गीत को मिलियन क्लब तक पहुंचाने के लिए दर्शकों का आभार जताया।

 

सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव ने ‘फोनवा रतिया में करबौ’ को अपने दिल के करीब बताया। उन्होंने गीत को लाखों व्यूज दिलाने और Instagram पर 5 ट्रेंडिंग में पहुंचाने के लिए अपने प्रशंसकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निर्माता रत्नाकर कुमार समेत पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया।

 

मुख्य आकर्षण: YouTube: 15 लाख+ व्यूज | Instagram: 5 ट्रेंडिंग | गीत: ‘फोनवा रतिया में करबौ’ | गायिका/अभिनेत्री: सोनम यादव

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता