‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर फिल्म को मिले 40 मिलियन व्यूज, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार

 

रिपोर्ट विवेक राय 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सास-बहू, पारिवारिक रिश्तों और रिलेशनशिप ड्रामा पर आधारित यह फिल्म ईगल भोजपुरी मूवीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शकों की ओर से लगातार पसंद किया जा रहा है। साफ-सुथरी और पारिवारिक कहानी के साथ रिश्तों की संवेदनशीलता को केंद्र में रखने वाली फिल्म ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इसी लोकप्रियता के चलते फिल्म 40 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गई है।

 

फिल्म की इस उपलब्धि पर ईगल होम एंटरटेनमेंट के निदेशक सुरेन्द्र सुनेजा ने निर्देशक मनोज ओझा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मनोज ओझा आगे भी बेहतर फिल्मों का निर्माण और निर्देशन करते रहें। उन्होंने भविष्य में उनके निर्देशन में कई और फिल्में बनाने की बात भी कही।

 

मनोज ओझा ने इस उपलब्धि पर सुरेन्द्र सुनेजा के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

फिल्म को मिले 40 मिलियन व्यूज पर निर्देशक मनोज ओझा ने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म की कहानी लिखते समय ही उन्हें विश्वास था कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।

 

उन्होंने कहा कि दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरना उनके लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।

 

मनोज ओझा ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ईगल होम एंटरटेनमेंट का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने भविष्य में भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए बेहतर से बेहतर फिल्में लाने की बात कही।

 

‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का 40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भोजपुरी सिनेमा की डिजिटल लोकप्रियता में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    सोनम यादव के मगही लोकगीत ने मचाई धूम, YouTube पर 15 लाख व्यूज पार     रिपोर्ट विवेक राय  मुंबई/पटना। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक YouTube चैनल पर…

    बरेली दौरे पर अर्पित सर्वेश की डी.एन. मिश्रा से विशेष भेंट

    शिक्षा, वैदिक गणित और तार्किक चिंतन को लेकर हुआ सार्थक संवाद   बरेली। साहित्य, शिक्षा और बौद्धिक विमर्श के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके विश्व रिकॉर्डधारी एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व