पीडीए की परिभाषा को लेकर सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में मुख्यमंत्री ने साधा सपा पर निशाना

 

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने सपा के पीडीए की परिभाषा और पार्टी के राजनीतिक रुख को लेकर कई सवाल उठाए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के लोग पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी उनका ‘पी’ पिछड़ा था और फिर पंडित हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन यही लोग ‘पी’ से पाकिस्तान भी कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता और पार्टी के रुख को लेकर कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता।

 

योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेताओं की तुलना गिद्धों से भी की। उन्होंने कहा कि जिस पेड़ पर वे बैठते हैं, उसे ही सुखा डालते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मुद्दे को भी राजनीतिक बहस से जोड़ा। उन्होंने कहा कि सामान्य शिष्टाचार और संस्कार के तहत मायावती ने आकर बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन सपा मुखिया ने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शब्दों के माध्यम से भी कुछ व्यक्त नहीं किया।

 

उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह उन हिंदुओं का भी अपमान है, जो मानते हैं कि कल्याण सिंह का जीवन सनातन मूल्यों और हिंदू गौरव के लिए समर्पित रहा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके राजनीतिक योगदान और सनातन मूल्यों के प्रति उनके समर्पण का उल्लेख करते हुए सपा पर अपने राजनीतिक हमले भी किए।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर फिल्म को मिले 40 मिलियन व्यूज, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार   रिपोर्ट विवेक राय  मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच…

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    सोनम यादव के मगही लोकगीत ने मचाई धूम, YouTube पर 15 लाख व्यूज पार     रिपोर्ट विवेक राय  मुंबई/पटना। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक YouTube चैनल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

    चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

    पीडीए की परिभाषा को लेकर सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    पीडीए की परिभाषा को लेकर सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

    प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार