मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज

 

देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

 

 

नैठी/मिर्ज़ापुर।। मिर्ज़ापुर शहर में बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। सुबह-सुबह मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों व मस्जिदों पर नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं एक-दूसरे को गले लगकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गयी।

 

नैठी मस्जिद में मौलाना फरमान रज़ा साहब की कयादत में नमाज़ अदा की गयी। मौलाना फरमान रज़ा नजफ़ी ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर दो रकात नमाज पढ़ी जाती है। इस दौरान मुल्क के अंदर अमन-सलामती और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस के बाद कुर्बानी हुई।

 

मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे नमाज़ी आले रज़ा ने कहा कि बकरीद पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। हमारा देश अगले पांच सांल में और तरक्की हासिल करे। उन्होंने नमाज के बाद लोग अपने घरों में कुर्बानी देंगे।

 

इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। इस मौके पर आले रज़ा, गुलाम हुसैन, गुलाम अब्बास, तहज़ीबुल हसन, सैफी हुसैन, इतरत हुसैन, बच्चे हसन, इबरत हुसैन, फज़ल हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा