दशकों बाद भी सड़क से महरूम गजापुर की दलित बस्ती, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

बारिश में रास्ता बन जाता है दलदल, खेतों की मेड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं नौनिहाल; ग्रामीणों ने स्थायी सड़क निर्माण की उठाई मांग

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

बड़ागांव (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव की ग्राम सभा गजापुर स्थित दलित बस्ती के लोगों को आजादी के दशकों बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का इंतजार है। बारिश के दिनों में बस्ती तक पहुंचने वाला रास्ता पानी और कीचड़ से भर जाने के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी दुर्गम रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती तक पहुंचने के लिए कोई सुगम सरकारी चकरोड उपलब्ध नहीं है। बरसात के दौरान रास्ता पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में आ जाता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में बच्चे खेतों की मेड़ से होकर स्कूल जाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान निजी बाग में जलभराव और कीचड़ के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है।

 

बस्ती के ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के दिनों की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इसी बीच बच्चों के कीचड़ से होकर स्कूल जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ते की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

 

ग्राम प्रधान पति संतोष सिंह ने बताया कि दलित बस्ती के मौजे तक पहुंचने के लिए किसी ओर से भी सरकारी चकरोड उपलब्ध नहीं है। उनके अनुसार बस्ती तक पहुंचने के लिए सरकारी नाली मौजूद है, लेकिन उस पर बस्ती के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण चकरोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

 

संतोष सिंह के अनुसार बस्ती तक रास्ता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद सरकारी नाली से अतिक्रमण हटवाकर उसी मार्ग से बस्ती तक रास्ते का निर्माण कराया जा सकता है।

 

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इसके साथ ही बस्ती तक स्थायी सड़क निर्माण कराने की मांग भी उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से स्कूली बच्चों सहित पूरी बस्ती के लोगों को बरसात के मौसम में आवागमन की परेशानी से राहत मिल सकेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध