महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र, स्वरोजगार अपनाकर बनें आत्मनिर्भर : के.एन. पांडेय

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को सिलाई-कटाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की दी गई जानकारी

 

रिपोर्ट विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। महिला समाज को राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक ताने-बाने की मजबूत कड़ी बताते हुए भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय ने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकती हैं।

 

दानगंज पोखरा स्थित एक निजी मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के सहयोगी के रूप में पहुंचे भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की महिला कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना महिलाओं को हुनर के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान एवं आर्थिक सहायता का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े वक्ताओं ने महिलाओं को सिलाई-कटाई एवं ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण, छूट एवं अन्य लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

 

कार्यक्रम में सुभाष सिंह, मोहन बाबू, विनोद सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष चोलापुर एवं जिला प्रतिनिधि भाजपा वाराणसी सहित सैकड़ों महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    कोपागंज में अचानक बिगड़ी तबीयत, आठ वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। रोजी-रोटी के लिए यात्रियों को उनकी मंजिल…

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    भोर में घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, मां की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा