बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चहनिया (चंदौली)। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव समारोह के तीसरे दिन शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पहुंचे। उन्होंने मठ में बाबा कीनाराम के चरणों में शीश नवाकर पुष्पमाला अर्पित की और विधिवत हवन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम जी की महिमा अपार है। उन्होंने समाज के कल्याण और बेहतर समाज की स्थापना के लिए अवतार लिया था। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली के प्रति उनकी आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि चंदौली आने के बाद से ही इस पावन स्थल के प्रति उनकी विशेष श्रद्धा रही है और यहां के कण-कण में लोगों की आस्था समाहित है।

 

विधायक ने कहा कि रामगढ़ स्थित इस धार्मिक स्थल के विकास में बाबा गौतम राम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बने सभागार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास लगातार जारी है।

 

उन्होंने कहा कि बाबा कीनाराम की जन्मस्थली को और भव्य स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। विधायक ने समारोह में मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि अगले वर्ष इस पावन स्थल पर बाबा कीनाराम जी की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा।

 

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम की जन्मस्थली केवल चंदौली ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। उन्होंने आयोजन में मौजूद संतों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को सम्मान का पात्र बताया।

 

इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, संदीप सिंह फौजी, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, अशोक सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप यादव, दिनेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह एवं राजेंद्र पांडेय ने किया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुल्तानपुर में 14.65 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ

    सुल्तानपुर में 14.65 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता