जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं

 

प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला ने सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी पुस्तक ‘अर्नू’ भेंट की। मुलाकात के दौरान साहित्य, लेखन और प्रतापगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 

अर्पित सर्वेश ने जिलाधिकारी को अपने साहित्यिक सफर और अब तक किए गए लेखन कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचपन से ही साहित्य और लेखन उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा है। अपनी रचनाओं के माध्यम से वह प्रतापगढ़ की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर अर्पित सर्वेश ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से हुई मुलाकात को अपने लिए विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने जिस आत्मीयता और सहजता के साथ उनके साहित्यिक कार्यों के बारे में बातचीत की, उससे उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला।

 

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जैसे जनपद को अभिषेक पांडेय जैसे जिलाधिकारी का नेतृत्व मिलना उनके लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है। अर्पित सर्वेश के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा साहित्यिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों को दिए गए सम्मान से उन्हें भविष्य में और गंभीरता के साथ लेखन जारी रखने की प्रेरणा मिली है।

 

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने अर्पित सर्वेश के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके लेखन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रचनात्मक और साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

 

अर्पित सर्वेश ने कहा कि अपने ही जनपद के जिलाधिकारी से साहित्य के क्षेत्र में मिला सम्मान और प्रोत्साहन उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपनी रचनाओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतापगढ़ की पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत