दस दिवसीय शारदीय नवरात्र महापर्व को लेकर बैठक में बनी रूपरेखा, 45 फीट ऊंचे दक्षिण भारतीय शैली के भव्य पंडाल का होगा निर्माण
रिपोर्ट विवेक राय
रामनगर (वाराणसी)। आगामी शारदीय नवरात्र महापर्व को लेकर रामनगर में मां अंबे पूजा समिति चौक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अशोक स्तंभ के समीप प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर समिति के कोषाध्यक्ष रमाशंकर कसेरा के प्रतिष्ठान पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पिंटू ने की।
बैठक में आगामी 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दस दिवसीय शारदीय नवरात्र महापर्व की तैयारियों, पूजा व्यवस्था और आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वर्ष मां अंबे पूजा समिति अपने स्थापना वर्ष का 22वां वर्ष मना रही है। आयोजन को यादगार और विशेष स्वरूप देने के लिए समिति की ओर से इस बार 45 फीट ऊंचा विशाल पूजा पंडाल तैयार कराने की योजना बनाई गई है।
समिति के अनुसार पंडाल को दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य कला एवं पारंपरिक मंदिर शैली की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। पंडाल की भव्यता इस वर्ष के आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राहुल देव कसेरा, मुकेश कसेरा, दीपक वर्मा, चंदन सेठ, सुरेश चौहान, कोषाध्यक्ष रमाशंकर कसेरा, मंत्री सिद्धार्थ कुमार, आनंद कुमार, आर्यन क्षत्रिय, राजेश कुमार गुप्ता, आनंद यादव, राम निषाद, सरदार जसमीत सिंह, रिंकू कसेरा, ओम, पार्थ, पूजा मंत्री संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, आनंद बारी सहित समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी नवरात्र महापर्व को सुव्यवस्थित, भव्य और आकर्षक रूप से आयोजित करने को लेकर तैयारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।




