चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

 3,740 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चौबेपुर पुलिस ने रामचन्दीपुर पानी टंकी के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 3,740 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामचन्दीपुर पानी टंकी के पास कुछ लोग रुपये की बाजी लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रात करीब 8:25 बजे पांच लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज यादव (22), रामचन्द यादव (56), चन्दन यादव (24), दिलीप निषाद (35) और बब्लू यादव (30), सभी निवासी रामचन्दीपुर, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से जुए में दांव पर लगी 2,580 रुपये की रकम और तलाशी के दौरान 1,160 रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 3,740 रुपये नकद बरामद हुए।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    दिव्यांशी यादव की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी/लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ…

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    भावपूर्ण शास्त्रीय गायन से वृंदावन में बांधा समां, रसिक श्रोताओं ने मुक्तकंठ से सराहा     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी/वृंदावन। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज