काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

भावपूर्ण शास्त्रीय गायन से वृंदावन में बांधा समां, रसिक श्रोताओं ने मुक्तकंठ से सराहा

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी/वृंदावन। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव के अवसर पर वृंदावन स्थित ठाकुर राधा स्नेह बिहारी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन में काशी की युवा शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उत्कृष्ट संगीत साधना और प्रभावशाली गायन के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

सम्मान समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हेमकांत चरण देवाचार्य एवं संस्था के अध्यक्ष आचार्य करण कृष्ण गोस्वामी ने विदुषी वर्मा को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विदुषी वर्मा ने इसे अपनी संगीत साधना के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा बताते हुए स्वामी हरिदास की समृद्ध संगीत परंपरा को नमन किया।

 

सम्मेलन के दूसरे दिन विदुषी वर्मा ने अपने शास्त्रीय गायन की शुरुआत राग बागेश्री में विलंबित एकताल की बंदिश ‘करके श्रृंगार राधा चली’ से की। इसके बाद उन्होंने छोटा ख्याल ‘कलमई मातेश्वरी’, तराना और संत मीराबाई का भावपूर्ण भजन ‘म्हारे घर आओ जी’ प्रस्तुत किया।

 

उनकी प्रस्तुति में शास्त्रीयता, माधुर्य और भावाभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। सुरों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। संगीत प्रेमियों और रसिक श्रोताओं ने उनकी गायकी की जमकर सराहना की।

 

विदुषी वर्मा की गायकी में रागदारी की परिपक्वता के साथ भावाभिव्यक्ति की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उनकी सुरमयी प्रस्तुति को उपस्थित गुणी श्रोताओं और संगीत प्रेमियों ने खूब सराहा।

 

गायन में तबले पर ओम प्रकाश पांडेय और हारमोनियम पर आनंद चौबे ने सधी हुई संगति प्रदान की। दोनों कलाकारों की संगति ने प्रस्तुति के प्रभाव और गरिमा को और बढ़ा दिया।

 

सम्मेलन में डॉ. आदित्यानंद गिरी, डॉ. रामविलास चतुर्वेदी, पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा, महंत रामदास महाराज, बालकृष्ण महाराज, नकुल दुबे और मुरलीधर चतुर्वेदी सहित अनेक संत, विद्वान, संगीतज्ञ एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा विदुषी वर्मा को मिला यह सम्मान उनकी संगीत साधना के साथ-साथ काशी की समृद्ध शास्त्रीय संगीत परंपरा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन देवेन्द्र शर्मा ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    दिव्यांशी यादव की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी/लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ…

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

     3,740 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    चौबेपुर पुलिस ने जुआ खेलते पांच किया गिरफ्तार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज