प्रयागराज में संगम के तट पर गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता अभियान

प्रयागराज में संगम के तट पर गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता अभियान

 

प्रयागराज में संगम तट वीआईपी घाट पर गंगा टास्क फोर्स व गंगा विचार मंच द्वारा संयुक्त गंगा स्वच्छता अभियान तथा जन जागरूकता अभियान एवं घाटों पर पेट्रोलिंग किया,कर्नल सुशील गुहानी के नेतृत्व में गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश सिंह ने आम जनमानस को गंगा की अहमियत तथा अपने कार्यों और जन समुदाय के कार्यों के प्रति जागरूक कराया तथा गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित कराया!

 

इस अवसर पर गंगा विचार मंच के संयोजक राजेश शर्मा ने गंगा यमुना के संगम तट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए स्नानार्थियों एवं पर्यटकों को जागरूक एवं प्रेरित किया,तथा नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दस वर्षों में गंगा नदी में बढ़ते हुए प्रदूषण की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है,जिसमे गंगा टास्क फोर्स के द्वारा गंगा एवं यमुना नदी किनारे की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रदूषण को काबू करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं!

 

डॉक्टर प्रवीण पांडेय ने गंगा महात्म की बखान करते हुए स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से संगम क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने की अपील किया,डॉक्टर अभिषेक केसरवानी ने गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने में लोगो को जागरूक किया!

 

गंगा समिति की ऐशा सिंह ने संगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आवाहन किया,तथा 127 गढ़वाल के मेजर परशुराम दलवी और उनकी टीम तथा सूबेदार मिलन मगर हवलदार सत्येंद्र के साथ गंगा टास्क फोर्स की जन जागरूकता टीम उपस्थित रहे,जिसमे राजस्थान एवं अन्य प्रदेश के तीर्थयात्री एवं पर्यटक बढ़चढ़ सहभागी बने।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा