तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा डीएम के नाम ज्ञापन

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज के कथित बयान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने बुधवार को विरोध जताया। महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा गया।

महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से पंडे-पुजारियों तथा ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के जनेऊ और पूजा-पाठ से संबंधित कथित टिप्पणी को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति की ओर से किसी समाज, धर्म या संप्रदाय को लेकर की गई अनावश्यक टिप्पणी सामाजिक माहौल को प्रभावित कर सकती है। महासभा ने इसी आधार पर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रत्नाकर चौबे ने कहा कि इस मामले में विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि समाज में स्वयं को स्थापित करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी या कृत्य किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा।

ज्ञापन देने के दौरान जिले के अलग-अलग गांवों से आए लोग और महासभा से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, पंकज शुक्ला, राम शंकर पाठक, धर्मदत्त उपाध्याय और रविंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जेसी चौराहा से वाजिदपुर चौराहा तक जल क्षेत्र के संरक्षण की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जेसी चौराहा से…

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, 69 हजार भर्ती शिक्षकों समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

    तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, श्री साईं परिवार ने लगाया शिविर

    रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, श्री साईं परिवार ने लगाया शिविर