राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को प्रत्याशी बनाए जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यासागर सोनकर का सार्वजनिक जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, सादगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। राज्यसभा के लिए उनका चयन भाजपा की कार्यकर्ता-केंद्रित एवं सर्वसमावेशी कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनकर का राजनीतिक और संसदीय अनुभव उच्च सदन में उत्तर प्रदेश के साथ जौनपुर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया गया। कार्यकर्ताओं ने विद्यासागर सोनकर की आगामी चुनाव में सफलता और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके राज्यसभा पहुंचने से जौनपुर के विकास को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही मां शीतला चौकियां धाम से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान