स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेष कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े प्रभारी अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में निर्वाचन ड्यूटी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण, परिवहन व्यवस्था, वाहन अधिग्रहण, स्टेशनरी तथा मतदान केंद्रों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया समय से पूरी कर ली जाए।

 

प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने तथा आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम समय से आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।

 

परिवहन व्यवस्था को लेकर एआरटीओ एवं प्रभारी अधिकारी यातायात को निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन कर समय से अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करने को कहा गया। साथ ही अधिग्रहित वाहनों के लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी को निर्वाचन में उपयोग होने वाली स्टेशनरी के पैकेट समय से तैयार कराने तथा आवश्यक प्रपत्रों की छपाई निर्धारित समयसीमा में पूरी कराने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर