शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

भोर में घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, मां की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के घर से लापता होने के मामले में उसकी मां ने डुबकियां गांव निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। युवती की मां सोनी देवी ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 5 अक्टूबर की भोर करीब चार बजे उसकी बेटी घर से लापता हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि डुबकियां निवासी रेहान पुत्र रुस्तम शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस को युवती और युवक के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    कोपागंज में अचानक बिगड़ी तबीयत, आठ वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। रोजी-रोटी के लिए यात्रियों को उनकी मंजिल…

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

     मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात, दोनों पक्षों की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा