बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

कोपागंज में अचानक बिगड़ी तबीयत, आठ वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। रोजी-रोटी के लिए यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाला 35 वर्षीय अरुण कुमार उपाध्याय खुद जिंदगी की मंजिल तक नहीं पहुंच सके। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजांव गांव निवासी अरुण कुमार उपाध्याय, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के काशी डिपो में संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। परिवार की जिम्मेदारियों को कंधों पर उठाए अरुण 4 अक्टूबर को वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर सेवा की डिपो बस लेकर यात्रियों के साथ निकले थे। किसी को क्या पता था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर साबित होगा।

कोपागंज पहुंचते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख बस के परिचालक ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद ली और अरुण को उपचार के लिए बीएचयू ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान अरुण की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और गांव वालों तक पहुंची, अजांव गांव में चीख-पुकार मच गई और चारों ओर मातम छा गया।

अरुण अपने पीछे पत्नी अपर्णा उपाध्याय और महज आठ वर्ष के बेटे को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत ने मासूम बेटे के सिर से पिता का साया छीन लिया, वहीं पत्नी के सामने परिवार की जिम्मेदारियों का पहाड़ खड़ा हो गया। अरुण की मौत की खबर से परिचितों और ग्रामीणों में भी गहरा शोक है।

चंद्रावती घाट पर नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद हर आंख नम थी। जिस अरुण को ग्रामीण कुछ दिन पहले तक परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियां निभाते एवं मुस्कुराते हुए देख रहे थे, उस अरूण को अचानक खो देने का दुख पूरे गांव के लिए असहनीय बना हुआ है। घटना के बाद से अजांव गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    भोर में घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती, मां की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू     रिपोर्ट विरेंद्र…

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

     मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात, दोनों पक्षों की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा