पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

जोनल एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन, 140 स्टेशन मास्टरों ने लिया हिस्सा; कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का जोनल संरक्षा सेमिनार एवं वार्षिक अधिवेशन बुधवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा तथा मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष एम.ए. सिद्दीकी और वर्तमान केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन गीत ‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो’ से हुआ। सेमिनार में रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्टेशन मास्टरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में जीरो वैकेंसी भरने, व्यस्ततम एवं थर्ड लाइन स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टेशन मास्टरों की नियुक्ति, पॉइंट रिवर्सल अलर्ट बजर की व्यवस्था, स्टेशन मैनेजरों को सफाई एवं कमर्शियल कार्यों से मुक्त करने, लगातार सात रात्रि ड्यूटी के स्थान पर चार रात्रि ड्यूटी का रोस्टर लागू करने तथा 12 घंटे की ड्यूटी रोस्टर समाप्त करने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

 

पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों से करीब 140 स्टेशन मास्टरों ने अधिवेशन में भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता के साथ रेलवे संरक्षा को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। नई जोनल कार्यकारिणी का गठन करते हुए केदारनाथ पाण्डेय (वाराणसी मंडल) को जोनल अध्यक्ष, संजय सिंह (लखनऊ मंडल) को जोनल जनरल सेक्रेटरी तथा अभिषेक त्रिवेदी (लखनऊ मंडल) को जोनल कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं लवकेश दुबे (लखनऊ मंडल) और अजय कुमार निराला (वाराणसी मंडल) को जोनल उपाध्यक्ष तथा उमेश चंद्र झा (वाराणसी मंडल) एवं अजीत सचान (इज्जतनगर मंडल) को जोनल संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वाराणसी मंडल की नई मंडल कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें सर्वेश कुमार मौर्य को मंडल सचिव, कमलेश कुमार पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को मंडल वित्त सचिव तथा आलोक कुमार सिंह को संरक्षक चुना गया।

 

अधिवेशन के अंत में संगठन एवं संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्टेशन मास्टरों को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण जोनल महामंत्री अजय नारायण पाण्डेय ने दिया। मंच संचालन मंडल संगठन सचिव अनुराग सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद जमील ने प्रस्तुत किया। अधिवेशन का समापन संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और रेलवे की संरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा