मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा की विधिवत आरती उतारी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र सेवा के निरंतर सफल कार्यकाल के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मां गंगा का दूध से अभिषेक कर भारत के भविष्य, राष्ट्र कल्याण और प्रधानमंत्री की जनसेवा के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ एवं मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चार के बीच उनके 25 वर्षों के सेवा कार्यों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान गंगा तट की सफाई भी की गई और प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने’ के आह्वान से जन-जन को जुड़ने की अपील की गई। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण को समर्पित रही है।

 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन बैंक योजना, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर कानून, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का सफल क्रियान्वयन, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्विस्तार एवं सौंदर्यीकरण, वैश्विक नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत, ग्लोबल साउथ की आवाज बनना तथा भारत की कूटनीतिक एवं आर्थिक स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

 

आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, श्रीपति सिंह, केदारनाथ तिवारी, रमेश लाल, रमेश श्रीवास्तव, इंदु सिंह पटेल, उषा सिंह, वंश नारायण, महेंद्र और कमलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    जोनल एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन, 140 स्टेशन मास्टरों ने लिया हिस्सा; कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज