कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के नेतृत्व में निकली यात्रा का भव्य स्वागत, साधना और आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कन्याकुमारी से कश्मीर तक आध्यात्मिक चेतना और स्वर्वेद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा काशी पहुंची। संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों से होकर पहुंची यात्रा का स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग के अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया।

 

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज ने कहा कि सच्ची शांति बाहरी परिस्थितियों में नहीं, बल्कि शांत और निर्मल अंतःकरण में निहित है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके जीवन की दिशा तय करते हैं। ध्यान और साधना के माध्यम से चेतना जागृत होने तथा अंतःकरण के निर्मल होने पर विचारों में शुद्धता, वाणी में मधुरता, व्यवहार में करुणा और कर्मों में सेवाभाव स्वतः विकसित होने लगता है।

 

आयोजकों के अनुसार, स्वर्वेद संदेश यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों और जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जागरण के साथ आगामी 14 एवं 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव, समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव एवं 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई 2026 को कन्याकुमारी से हुई थी। दक्षिण भारत से आगे बढ़ते हुए यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से गुजरी। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंची।

 

काशी पहुंचने के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए दिल्ली-एनसीआर जाएगी। इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव कश्मीर होगा। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लोगों को आगामी महाआयोजन से सेवा, संकल्प और सहभागिता के भाव के साथ जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी