मुकुट पूजा के साथ होगा शुभारंभ, 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर प्रमुख लीला प्रसंगों का समापन
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। श्री रामलीला समिति चौबेपुर की ओर से आयोजित होने वाली प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर को मुकुट पूजा के साथ होगा। रामलीला के दौरान प्रतिदिन रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रामलीला कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को राम जन्म, 12 अक्टूबर को मुनि आगमन एवं ताड़का वध, 13 अक्टूबर को फुलवारी, जबकि 14 अक्टूबर को धनुष यज्ञ का मंचन होगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को नक कटैया एवं सीता हरण, 16 अक्टूबर को शबरी मंगल और बाली-सुग्रीव युद्ध का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर को लंका दहन, 18 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति और 19 अक्टूबर को कुंभकरण एवं मेघनाथ वध का मंचन होगा।
20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रामलीला के प्रमुख प्रसंगों का समापन होगा। इसके बाद भारत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।
श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी कर रामलीला के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।




