मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

नेशनल इक्वल पार्टी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, SIR प्रक्रिया और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर उठाए सवाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में 8 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और बिहार में चुनावी प्रक्रिया के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था से छेड़छाड़ की गई। पार्टी ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बहाने विपक्षी दलों के समर्थकों के मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा आवश्यक है। पार्टी ने इस दिशा में संघर्ष जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल के अलावा गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, अनूप अग्रहरि, बृजेश यादव, जितेंद्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सोनू लाल, ज्ञानचंद्र पटेल, सतेंद्र सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अजय आर्या और अशोक प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी