जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

रामेश्वर गोमती नदी पर पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर बैठे थे अनशन पर, कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद (जौनपुर)। सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर त्रिमुहानी स्थित रामेश्वर गोमती नदी पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले पीपा पुल लगवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जज सिंह अन्ना ने चौथे दिन जिलाधिकारी के आश्वासन पर अपना अनशन समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी ने पीपा पुल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। इस पुल के बनने से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को नदी पार करने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

जज सिंह अन्ना के अनुसार, रामेश्वर गोमती नदी पर पीपा पुल लगवाने के लिए फरवरी माह में स्वीकृति के बाद 41 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। यह धनराशि पीपा पुल की ढुलाई, क्रेन से उतारने, लगाने, नट-बोल्ट, मिस्त्री के कार्य और ठेकेदार द्वारा मरम्मत संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि पीपा पुल के लिए आवश्यक पीपे अलग से उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन संबंधित संस्था के पास फिलहाल पीपे उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी-4 के कुंभ क्षेत्र से पीपे जारी किए जाने की व्यवस्था का उल्लेख किया गया।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि पीपा पुल उपलब्ध हो सके, ताकि श्रद्धालुओं को नदी पार कर स्नान करने में परेशानी न हो। उन्होंने पुल को क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद जज सिंह अन्ना ने चौथे दिन अपना अन्न-जल त्यागकर किया जा रहा आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

जज सिंह अन्ना ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पीपा पुल की मांग को मुख्यमंत्री की जनसभा में भी उठाएंगे, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जफराबाद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए वह पूरी ताकत से प्रयास करते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    वानर सेना की पहल और जनसहयोग से जुटाए गए 12 लाख रुपये से अधिक; प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मिली सहायता की स्वीकृति     रिपोर्ट विवेक राय…

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    विभिन्न स्थानों से पकड़े गए आरोपित, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    रामगढ़ में 153 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, राम जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

    रामगढ़ में 153 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, राम जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल