विभिन्न स्थानों से पकड़े गए आरोपित, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर अंकुश लगाने के लिए बरसठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी 11 लोगों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवादों की आशंका को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।




