वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने किया वृक्षारोपण

वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने किया वृक्षारोपण

चौबेपुर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित शिव मंदिर के पोखरे के किनारे वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि वाटर वूमेन के नाम से मशहूर प्रदेश की बेटी शिप्रा पाठक ने तालाब के किनारे पूजा कर पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण कर शुरुआत की।

इसके बाद लोगो को सम्बोधित करते हुए वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने बताया की कभी तालाब ग्रामीण जन जीवन का एक जरूरी हिस्सा करते थे। पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, वे उनके सामाजिक ताने-बाने से भी जुड़े थे।

धार्मिक और पेयजल दोनों उद्देश्यों के लिए उनका सम्मान किया जाता था और उन्हें बनाए रखने की हरसंभव कोशिश भी। लेकिन जैसे-जैसे गांवों में हैंडपंप और अब पाइप से पानी आने लगा, ये स्थानीय जल निकाय धीरे-धीरे गायब होने लगे।

असंख्य तालाबों पर अतिक्रमण कर लिया गया। जहां पहले तालाब थे, वहां अब इमारत. घर, खेल के मैदान या कूड़े के ढेर हैं। पहले मनुष्य के लिए तालाब ही पानी के सबसे प्रमुख स्त्रोत थे। गांव में कई तालाब होते थे। एक तालाब में बरसात का पानी पीने के लिए होता था, दूसरे में नहाने और कपड़े धोने के लिए होता था।पशु भी तालाब में पानी पीते थे। तालाबों के बाद में कुएं की खोदाई की गई। फिर लोग कुएं से पानी खींच कर पीने लगे। जब तालाबों में पानी होता था तो भूजल स्तर काफी ऊपर होता था।

जब से शहरीकरण बढ़ा है, तब से तालाब खत्म होते जा रहे हैं। इसलिए लोगों को जरूरी है कि अधिक से अधिक पोखरे तालाब सरोवर के किनारे वृक्षारोपण कर गिरते भू गर्भ जल संकट से बचा जाय। इस दौरान अवनीश पाठक निशु चुन्नू चौहान दिलिप चौबे राजेंद्र चौहान शिव मूरत पाठक, आशीश पाठक के साथ मातृ शक्ति राधिका पाठक ज्योति पाठक नगीना देवी मंजू मौर्या, आरती, पूनम पाठक की मौजूदगी रही

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह