कैथी मार्कण्डेय महादेव धाम श्रावण मेले की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

कैथी मार्कण्डेय महादेव धाम श्रावण मेले की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में सावन मेला प्रारंभ हो रहा है, रविवार की सुबह से ही कांँवरियों का जत्था पहुंँचनें लगेगा। प्रशासन की तरफ से तैयारियों को सुरक्षा दृष्टिकोण से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गयी है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों व पुजारियों, गोस्वामी, समिति और बाग़ मालिकन के सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि दर्शनार्थियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिये सावन के महीनें भर रविवार, सोमवार और त्रयोदशी के दिन गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा।

इन अवसरों पर जलाभिषेक के लिये जलधारी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रशासन और पुजारी समाज ने लोगों से अपील जारी की है कि जलाभिषेक के बाद जल पात्र, कुल्हड़ आदि को निर्धारित स्थान पर ही रखें, इसे गर्भगृह में कदापि न छोड़ें।

मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, शेड में पंखे, पेयजल और सड़क मरम्मत जैसी तैयारियाँ भी पूरी कर ली गयी हैं। रविवार, सोमवार और त्रयोदशी को किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बैरेकेटिंग कर रोक दिया जायेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा