जल संरक्षण मानवता के भविष्य का सवाल-मोदी

प्रधानमंत्री ने की जल संचय जन भागीदारी पहल की शुरुआत

 

अहमदाबाद (न्यूज एजेंसी)।प्रधानमंत्री ने गुजरात में जल संचय, जन भागीदारी पहल की शुरुआत की। प्रधानमंत्री वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह बेहद अहम पहल है, जिसको गुजरात की धरती से शुरुआत हो रही है। जल शक्ति मंत्रालय ने इस पहल की शुरुआत की है। हाल के दिनों में देश के हर कोने में भारी बारिश से तबाही जारी है। देश को कोई हिस्सा ही शायद होगा, जिसने इस प्राकृतिक आपदा की वजह से संकट न झेला हो। इस बार गुजरात को भी भारी संकट का सामना करना पड़ा। हमारी सारी व्यवस्थाओं में भी इतनी क्षमता नहीं है कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में हमारी मदद कर सकें, लेकिन गुजरात के लोगों और अन्य देशवासियों में ये आदत है कि संकट की घड़ी में सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण सिर्फ एक नीति नहीं है बल्कि यह एक प्रथा है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। जब भावी पीढ़ियां हमारा आकलन करेंगी तो हमारा जल के प्रति जो रवैया है, उसका भावी पोड़ी सबसे पहले आकलन करेंगी। यह जीवन- मरण का सवाल है और यह मानवता के भविष्य का सवाल है। इसलिए हमने सतत विकास के लिए जिन नौ संकल्पों को सामने रखा है, उनमें जल संरक्षण पहला संकल्प है। प्रधानमंत्री ने कहा जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण हमारे लिए नए शब्द नहीं हैं। ये भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा है।

 

हम उस संस्कृति के लोग हैं, जहां जल को ईश्वर का रूप कहा गया है। नदियों को देवी माना गया और सरोवरों, कुंडों को देवालय का दर्जा मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने सरदार सरोवर बांध को पूरा करने को चुनौती ली थी और कई चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद गुजरात में जल संरक्षण पहल को शुरुआत की। शुरुआत में हमारे विरोधियों ने हम पर तंज कसे कि जो पाइप डाले जा रहे हैं, उनसे पानी की जगह हवा की सप्लाई होगी, लेकिन हमारी मेहनत का फल मिला और इसे अब पूरी दुनिया देख रही है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने पर्यावरण के लिए देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। जब पेड़ लगते हैं तो भूवत्त का स्तर बढ़ता है। बीते कुछ सप्ताह में मां के नाम पर देश में करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। ऐसे कितने ही अभियान और संकल्प हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की भागीदारी से आज जनांदोलन बनते जा रहे हैं। हमारी सरकार पूरे समाज के लिए काम करने को सोच के साथ काम कर रही है। बीते 10 वर्षों में हमारी सभी प्रमुख योजनाओं को देखें तो हमने जल संबंधी मुद्दों पर कई वर्जनाओं को तोड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार जल जीवन मिशन से 1.25 लाख से ज्यादा बच्चों की असमय मौत भी रोकी जा सकेगी। हम हर साल 4 लाख से ज्यादा लोगों को डायरिया जैसी बीमारियों से भी बचा पाएंगे। यानी बीमारियों पर लोगों का जो खर्च होता था, वो भी कम हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि पहले देश के तीन करोड़ परिवारों को ही पाइपों के जरिए पानी की सप्लाई हो रही थी। आज देश में 15 करोड़ से ज्यादा परिवारों को यह सुविधा मिल रही है। जल जीवन मिशन के जरिए देश के 75 फीसदी परिवारों को पीने का साफ पानी मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाइपों के जरिए मर-घर पानी पहुंचने से साढ़े पांच करोड़ घंटे बचेंगे और इस समय में हमारी बहन-बेटियां देश की अर्थव्यवस्था में सीधे योगदान देंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता, एआई के उपयोग और समयबद्ध परीक्षा परिणाम पर दिया जोर     रिपोर्ट : आनंदरत्न उपाध्याय गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत