जनता दर्शन कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ

बिना चिंता कराइये इलाज, पैसा देगी सरकार

 

गोरखपुर (न्यूज एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि यह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी।

 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट को प्रक्रिया को सीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए।

 

सभी लोगों को आचात किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि के जनता को समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपाक निस्तारण कराएं ताकि किसी की भी परेशान न होना पड़े।

 

हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाए।

 

पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेली दौरे पर अर्पित सर्वेश की डी.एन. मिश्रा से विशेष भेंट

    शिक्षा, वैदिक गणित और तार्किक चिंतन को लेकर हुआ सार्थक संवाद   बरेली। साहित्य, शिक्षा और बौद्धिक विमर्श के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके विश्व रिकॉर्डधारी एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार…

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सराहा साहित्यिक योगदान, सामाजिक विषयों पर सक्रिय लेखनी को बताया प्रेरणादायक     प्रयागराज: राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित सवर्ण समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला