यूपी सिपाही भर्ती का दिसंबर में आयेगा रिजल्ट

यूपी सिपाही भर्ती का दिसंबर में आयेगा रिजल्ट

 

लखनऊ (न्यूज एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा अब खत्म हो चुकी है। सभी अभियर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा ले लिया है… जिसके बाद अब इंतजार किया जा रहा है रिजल्ट का। बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती प्रकिया को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देकर संपन्न कराने में जुटी है।

 

खबरों के मुताबिक अगले 4 महीने के भीतर यानी की दिसंबर तक इस परीक्षा के नतीजे आ सकते हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जहां दिसंबर में परीक्षा के नजीते आ जाएंगे वहीं जनवरी महीने में फिजिकल टेस्ट होगा। उसके बाद सीधे नौकरी अभियर्थियों को मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में 6 महीने का समय लग सकता है।

 

खबरों की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक या फिर अगले सप्ताह के शुरुआत में कभी भी ANSWER KEY आ सकती है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अधिकारियों के साथ पूरी प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई है।

 

खबरों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर अभ्यार्थियों के आपत्ति पत्र मंगाने शुरू हो जाएंगे, इसके साथ ही बोर्ड को परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थियों की दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। वहीं परीक्षा के दौरान जिन अभ्यार्थियों के दस्तावेज का मिलान नहीं हो पाया था… उसका भी परीक्षण होना है। उसके बाद बताया जा रहा है कि सभी दस्तावेजों के परीक्षण के बाद अगले चरण में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

 

माना जा रहा है कि दिसंबर महीने के अंत तक ये तैयार हो जाएगी और परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं इसके बाद नतीजे आने के बाद जनवरी महीने में परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यार्थियों को जहां 4.8 किमी की दौड़ और महिला अभ्यार्थियों को 2.4 की दौड़ कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    प्रतापगढ़ के मूल निवासी डॉ. शुक्ल को गाजियाबाद में मिला सम्मान, वर्तमान में प्रयागराज के अशासकीय इंटर कॉलेज में हैं प्रधानाचार्य     रिपोर्ट विवेक राय  गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के…

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित, कई दवाओं की कीमतों में 50 से 96 प्रतिशत तक की कमी; मरीजों को सालाना 3,500 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में युवाओं ने दिखाया दमखम, दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    खेल मैदान में युवाओं ने दिखाया दमखम, दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य