अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

मां संकठा का विशेष चूड़ी श्रृंगार, लाल चुनरी से सजा मंदिर; सुहागन व कुंवारी कन्याओं ने किया पूजन

वाराणसी। हरितालिका तीज पर अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को निराजल व्रत रखा । शुक्रवार को सुबह से ही स्नान ध्यान करने के बाद महिलाएं पूजा की तैयारी में लग गई। पूजा करने के समय को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। जहां कुछ महिलाओं ने सुबह 8:00 बजे से पहले ही पूजा पाठ कर लिया वही कुछ ने 12.00 बजे के पहले किया तो कुछ महिलाओं ने शाम को पूजा पाठ किया फिलहाल सबके अंदर पूजा पाठ को लेकर उत्साह बना रहा। एक दिन पहले ही महिलाओं ने पूजा सामग्री के साथ मीठा खरीदारी कर ली थी।

पूजा करने के बाद महिलाओं ने अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और भोर में जलग्रहण किया। काफी संख्या में महिलाओं ने गंगा में स्नान कर दर्शनपूजन करने के बाद घरों को लौटी। इसी क्रम में हरतालिका तीज के अवसर पर चौक थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरी गली स्थित माता संकठा का विशेष चूड़ी श्रृंगार किया गया।

वर्ष में एक बार होने वाले माता के इस अद्भुत, अलौकिक, दिव्य व नयनाभिराम छवि के दर्शन के लिए माता संकठा मंदिर में भक्तों के साथ व्रती महिलाओं की भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को लाल चुनरी व तरह-तरह की फूल-पत्तियों से सजाया गया था। भोर में मंगला आरती के बाद माता का पट जैसे ही खुला, दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। माता संकठा के साथ ही सुहागन और कुंवारी कन्याओं ने पंचगंगा घाट स्थित माता मंगला गौरी के भी दर्शन किए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व