प्रदेश के पहले नेचुरोपैथी केन्द्र का शिलान्यास राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने किया

प्रदेश के पहले नेचुरोपैथी केन्द्र का शिलान्यास राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने किया

चौबेपुर (वाराणसी) आयुर्वेदिक अस्पताल प्रांगण में 984.51 करोड़ की लागत से बनने वाले नेचुरोपैथी केन्द्र एवं पंचकर्म हट्स का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन के उपरांत राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने किया। यह प्रदेश का पहला नैचुरोपैथी केंद्र होगा। इस मौके पर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि योग व वेद में आयुर्वेद का महत्व पहले से रहा है।

वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी आयुर्वेद लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में भूमिका निभाई। अब पुनः आयुर्वेद के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। यह वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के कई लोगों के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आराजी लाइन में भी एक केंद्र बनाने की योजना है। जिलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने निर्माण दायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के लोगों को चेतावनी भी दी कि किसी प्रकार की कमी नहीं पड़नी चाहिए। मानक के अनुरूप ही कार्य होना चाहिए।

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि आयुर्वेद का यह केंद्र अजगरा विधानसभा ही नहीं पूर्वांचल के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इस केंद्र के माध्यम से तमाम रोगों का निवारण संम्भव हो सकेगा। उन्होंने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को आभार जताया कि मेरे विधानसभा में मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर इतनी बड़ी उपलब्धि हमारे क्षेत्र को दी। इस मौके पर आयुष विभाग के लोगों व भाजपा कार्यकताओं ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक व संचालन प्रधान संघ चोलापुर के अध्यक्ष रामसूरत यादव ने किया।

जनसम्पर्क अधिकारी गौरव राठी, संतोष सैनी, जय विश्वकर्मा, अंजनी नंदन पांडेय, भोला नाथ उपाध्याय, मुक्ति नारायण मौर्य, अशोक पाण्डेय, अजय गुप्ता, अकेला, प्रदीप सोनी राजू सेठ, अजीत सिंह, दिनेश दूबे आदि थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह